{"_id":"5ab28b674f1c1bb8758b6c10","slug":"91521650535-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति ने लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति ने लूटी वाहवाही
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में बुधवार को वार्षिक उमंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उमंग कार्यक्रम में समूह एवं एकल गीत, समूह एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता, और नाटक जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में भागीदारी से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में भी विकास होता है। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन डॉ. मनोज डोगरा ने किया। इस मौके पर डॉ. संजय ठाकुर, डॉ. संजीव ठाकुर, डॉ. विक्रम ठाकुर, डॉ. अश्वनी शर्मा, डॉ. विजय ठाकुर, डॉ. मंजू, डॉ. अंजना आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन