फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   डाकघर में सस्ते बिजली उपकरणों की बढ़ी मांग

डाकघर में सस्ते बिजली उपकरणों की बढ़ी मांग

Sat, 20 Jan 2018 11:09 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
डाकघर में सस्ते बिजली उपकरणों की बढ़ी मांग
- फोटो : demo
हमीरपुर। मुख्य डाकघर हमीरपुर में उजाला योजना के तहत मिलने वाले बिजली उपकरणों की मांग बढ़ गई है। तीन माह में डाकघर से करीब नौ हजार बिजली उपकरणों की बिक्री हो गई है। उजाला योजना के तहत लोगों को डाकघर में बल्ब, ट्यूब और पंखे बाजार से सस्ते दामों पर मिल रहे हैं। सस्ते दामों पर मिलने वाले उपकरणों को खरीदने के लिए रोजाना 50-60 लोग डाकघर पहुंच रहे हैं। डाक विभाग तीन माह में तीन बार इन उपकरणों की खेप मंगवा चुका है। लोगों में इन उपकरणों के प्रति अधिक रुझान है। तीन साल की गारंटी के साथ मिलने वाले इन उपकरणों को लोग अधिक तव्वजो दे रहे हैं। लोग बाजार में मिलने वाले उपकरणों को दरकिनार कर रहे हैं। डाकघर में इन उपकरणों की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

अक्तूबर माह में डाकघर में इन उपकरणों की बिक्री उजाला योजना के तहत आरंभ हुई थी। तीन माह में डाकघर से 7866 बल्ब, 933 ट्यूबें और 179 पंखे बिक चुके हैं। इन उपकरणों को खरीदने के लिए उपभोक्ता को मात्र अपना आधार कार्ड देना होता है। आधार कार्ड के आधार पर बाजार से सस्ते दामों पर यह उपकरण मिल रहे हैं। जहां बाजार में एलईडी बल्ब की कीमत एक सौ से डेढ़ सौ रुपये है वहीं डाकघर में यह बल्ब मात्र 70 रुपये का तीन साल की गारंटी के साथ मिल रहा है। इसके अलावा बाजार में 250 से 300 रुपये की मिलने वाली ट्यूब डाकघर में दो सौ रुपये की मिल रही है। इस संबंध में प्रवर अधीक्षक मुख्य डाकघर हमीरपुर भवानी प्रसाद का कहना है कि बाजार से सस्ते दामों पर मिलने वाले इन उपकरणों की मांग बढ़ गई है। विभाग तीन माह में करीब नौ हजार उपकरण बेच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed