फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   गबन मामले में पीड़ितों को मिली 25 फीसदी जमापूंजी

गबन मामले में पीड़ितों को मिली 25 फीसदी जमापूंजी

Wed, 17 Jan 2018 10:14 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। सहकारी सभा करयाली के उपभोक्ताओं को उनकी जमा पूंजी का 25 प्रतिशत वापस मिल गया है। सहकारी सभा करयाली में वित्तीय वर्ष 2011-12 से लेकर 2014-15 का ऑडिट करने पर पता चला था कि सभा में 34 लाख 80 हजार रुपये का गबन हुआ है। जिसका आरोप सभा के सचिव पर लगा था। यह ऑडिट जनवरी 2016 को हुआ था। गबन की खबर फैलते ही उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

उपभोक्ता सहकारी सभा के चक्कर काटने लगे ताकि उनकी जमा पूंजी उन्हें मिल जाए। इस दौरान कमेटी का घेराव भी हुआ। ऑडिट के बाद दो वर्ष बीत जाने के बाद उपभोक्ताओं को जमा पूंजी का सिर्फ 25 प्रतिशत रुपये वापस मिला है। बुधवार को निरीक्षक राजेश गुलाब की अध्यक्षता में कमेटी के प्रधान जैसी राम, उपप्रधान वेदप्रकाश शर्मा व सदस्यों की उपस्थिति में करीब 10 लाख रुपये आवंटित किए गए। इस मौके पर पुलिस भी मौजूद रही ताकि कोई हंगामा न हो। निरीक्षक ने बताया कि अभी बैंक में और भी पैसा जमा है तथा करीब 25 लाख रुपये का लोन दिया गया है। उसकी भी रिकवरी करने के लिए कमेटी ने कमर कस ली है। लोन की रकम को इकट्ठा करके उपभोक्ताओं के सारे रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed