फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बड़सर डाकघर में सर्वर डाउन, उपभोक्ता परेशान

बड़सर डाकघर में सर्वर डाउन, उपभोक्ता परेशान

Mon, 13 Nov 2017 10:35 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
बड़सर डाकघर में सर्वर डाउन, उपभोक्ता परेशान
डाक विभाग - फोटो : pti

विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के मुख्य डाकघर में सर्वर डाउन होने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालत यह है कि डेढ़ सप्ताह से सर्वर रुक-रुककर चल रहा है। इससे उपभोक्ताओं की आरडी, एफडी व इंश्योरेंस आदि सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इतना ही नहीं डाकघर का एटीएम भी एक सप्ताह से बंद होने उपभोक्ताओं की दिक्कत बढ़ गई है। उपभोक्ताओं ने डाकघर में सेवाएं सुचारु करने की मांग की है।
उपमंडल स्तरीय डाकघर में आरडी, एफडी और इंश्योरंस आदि सेवाओं से काफी उपभोक्ता जुड़े हैं। इन सेवाओं की ऑनलाइन एंट्री करने का प्रावधान किया गया है, लेकिन सर्वर डाउन होने से एंट्री कार्य नहीं हो पा रहा है। वहीं, समय पर एंट्री नहीं होने से पैनल्टी का नुकसान भी उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। डाकघर का एटीएम भी एक सप्ताह से बंद पड़ा है, जिससे उपभोक्ताओं को लेन-देन करने मुश्किल हो रही है। जानकारी के मुताबिक डाकघर में बीएसएनएल के माध्यम से ब्रॉडबैंड तथा सिप्पी के माध्यम से सर्वर सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। उपभोक्ताओं नरेश ठाकुर, जगदेव ठाकुर, कुलवंत ठाकुर, अमर चंद, अशोक कुमार, संजीव कुमार, संदीप कुमार, राज कुमार, विपिन कुमार, राजेश कुमार, मीना कुमारी, सुमित कुमार और विजय कुमार आदि ने एटीएम सुविधा बहाल करने की मांग की है। उन्होंने विभाग से सर्वर को ठीक करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

उधर, बड़सर डाकघर के कार्यकारी डाकपाल महेंद्र ठाकुर का कहना है कि सर्वर डाउन होने से समस्या हो रही है। उन्होंने सिप्पी कंपनी को दो बार शिकायत भेज दी है। उन्होंने बताया कि एटीएम की बैटरी खराब होने से समस्या हुई है। कंपनी के नुमाइंदों को शिकायत भेज दी है तथा उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed