{"_id":"5a030c284f1c1bd0408b55eb","slug":"91510149160-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने तैयार किया आदर्श मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने तैयार किया आदर्श मतदान केंद्र
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणी देवी(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कक्कड़ के छात्रों ने मतदान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ मिलकर स्कूल में स्थित मतदान केंद्र को सजाया। इस मौके पर स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने निष्पक्ष मतदान करने की शपथ भी ग्रहण की। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि बच्चों द्वारा कर्मचारियों के साथ मिलकर मतदान केंद्र को तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि आदर्श मतदान केंद्र के तहत बच्चों ने आने वाले मतदाताओं के लिए बैठने का भी उचित प्रबंध किया। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्कूल के नोटिस बोर्ड पर विभिन्न नारे लिखे व दीवारों पर पेंटिंग लगाईं। उन्होंने कहा कि मतदान वाले दिन एनएसएस और एनसीसी के छात्र अपनी सेवाएं देेंगे ताकि मतदान में आए लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े और निष्पक्ष मतदान हो।
विज्ञापन