{"_id":"6655e85d7a86a528b50b24ad","slug":"90-percent-beautification-work-completed-in-ward-2-of-nap-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-128524-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नप हमीरपुर के वार्ड दो में सौंदर्यीकरण का 90 फीसदी कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नप हमीरपुर के वार्ड दो में सौंदर्यीकरण का 90 फीसदी कार्य पूरा
विज्ञापन
महाराणा प्रताप के नाम पर हुआ वार्ड के पार्क का नामकरण
दो सप्ताह के भीतर पार्क में स्थापित होगी महाराणा प्रताप की मूर्ति
पार्क के मध्य स्थित फव्वारे के नीचे शिवलिंग की होगी स्थापना
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर दो में स्थित पार्क का सौंदर्यीकरण कार्य 90 फीसदी पूरा हो गया है। अब पार्क में शिवलिंग और महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित करवाना शेष है। 15 दिन के भीतर पार्क का सौंदर्यीकरण कार्य पूरा हो जाएगा। इससे पार्क में खेलने आने वाले बच्चों और बुजुर्गों को सैर करने में काफी सुविधा मिलेगी। पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य पर नगर परिषद की ओर से लाखों रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।
पार्क का सौंदर्यीकरण कार्य चार चरणों में एक वर्ष पूर्व शुरू हुआ था। प्रथम चरण में पार्क में झूले और ओपन एयर जिम, दूसरे चरण में बैठने के लिए बेंच और वर्षाशालिका, तीसरे चरण में पार्क के मुख्यद्वार पर महाराणा प्रताप के नाम पर भव्य गेट और स्थानीय लोगों के लिए पार्किंग निर्माण करवाया जा चुका है। चौथे और अंतिम चरण में पार्क में फव्वारे के नीचे शिवलिंग और महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित करवाई जाएगी। इसका कार्य चुनाव प्रक्रिया के बाद पूरा किया जाएगा। नगर परिषद हमीरपुर की ओर से 11 वार्डों में स्थित सभी पार्कों का क्रमबद्ध तरीके से जीर्णोद्धार और मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है ताकि बच्चों और बुजुर्गों को पार्क में खेलने के लिए उचित सुविधा मिल सके।