{"_id":"5c9a5609bdec22143b6f0dfe","slug":"81553618441-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल आए थाती गांव के अधेड़ की हमीरपुर बाजार में अचानक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल आए थाती गांव के अधेड़ की हमीरपुर बाजार में अचानक मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में इलाज को आए सुजानपुर उपमंडल के थाती गांव के एक अधेड़ की हमीरपुर बाजार में अचानक मौत हो गई। नादौन चौक पर पैदल जाते समय व्यक्ति अचानक सड़क किनारे गिर गया और खून की उल्टी की। आसपास के लोगों ने यह देखकर 108 एंबुलेंस को फोन किया। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से मौके पर पहुंची एंबुलेंस टीम ने व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिया और अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने भी सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लिया और परिजनों को इस बात की सूचना दी।
उपमंडल सुजानपुर की ग्राम पंचायत खैरी के गांव थाती का राजेंद्र कुमार (62) पुत्र खजाना राम मंगलवार सुबह घर से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए आया था। इस दौरान उसने अस्पताल में इलाज के लिए पर्ची भी बनवाई लेकिन, चिकित्सक को नहीं दिखाया। दोपहर बाद वह बस स्टैंड की ओर से नादौन चौक की तरफ चल पड़ा। इस दौरान वह अचानक सड़क किनारे गिर गया और खून की उल्टी मारकर बेसुध हो गया। उसे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। राजेंद्र के दो बेटे हैं, जिनमें से बड़ा बेटा भारती सेना में जबकि, छोटा बेटा प्राइवेट नौकरी करता है। वह खुद दिहाड़ी मजदूरी करता था। दोनों बेटे शादीशुदा हैं। इस संबंध में बस स्टैंड पुलिस चौकी हमीरपुर के प्रभारी सोहन लाल ने कहा कि व्यक्ति की अचानक मौत के बाद पुलिस मौके पर गई और शव को कब्जे में ले लिया है, जिसका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।