{"_id":"5c2a623abdec2256ef10d125","slug":"81546281530-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों को वरिष्ठता लाभ प्रथम नियुक्ति से मिलने की जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों को वरिष्ठता लाभ प्रथम नियुक्ति से मिलने की जगी उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। प्रदेश के विभिन्न विभागों में अनुबंध से नियमित हुए कर्मचारियों को वरिष्ठता लाभ प्रथम नियुक्ति से मिलने की उम्मीद जगी है। अनुबंध से नियमित हुए कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मुनीष गर्ग ने इस बाबत कर्मचारियों की ओर से तैयार मांगपत्र मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भोरंज विधानसभा क्षेत्र के दौरे में सौंपा था। उस दौरान ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सहानुभूतिपूर्वक मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था।
प्रदेश सरकार के अतिरिक्त सचिव ने संघ को पत्र के माध्यम से बताया कि प्रदेश सरकार प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता लाभ देने की मांग पर विचार कर रही है तथा मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग से इस बाबत रिपोर्ट मांगी है। प्रदेश प्रशिक्षित कला स्नातक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए अनुबंध से नियमित हुए कर्मचारियों को प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता लाभ देने की मांग प्रदेश सरकार से की है। अनुबंध से नियमित हुए शिक्षक पवन रांगड़ा, संजय ठाकुर, अजीत सिंह, बीरबल शर्मा, अशोक कुमार, शांता कुमार, नीलम कुमारी, मीना देवी, हैप्पी, दलवीर सिंह डोगरा, अंजना गुप्ता, राज कुमार, बेसरी राम, सुषमा देवी, सतीश कुमार, हंस राज ने भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस मांग को लोकसभा चुनावों से पहले पूरा करने की मांग की है।