{"_id":"5c153ce2bdec22571f1efd4d","slug":"81544895714-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किटपल गांव के वरूण भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किटपल गांव के वरूण भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के किटपल गांव के वरुण शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। वरुण की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। पिता नरेश शर्मा ने कहा कि वरुण 8 दिसंबर को देहरादून मिलिट्री अकादमी से पास आउट हुआ है। उन्होंने कहा कि वरुण ने जमा दो तक की शिक्षा आधुनिक पब्लिक स्कूल सिद्धबाड़ी धर्मशाला से हासिल की। इसके बाद कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से उसने बीएससी ऑनर्स की उपाधि प्राप्त की। इसके साथ यहां उसने एनसीसी का सी वर्ग प्रमाण पत्र भी हासिल किया। अब वरुण की प्रथम नियुक्ति कर्नाटक के बेलगाम में हुई है। वरुण के पिता नरेश शर्मा भारत संचार निगम से चीफ सुपरवाइजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि, उसकी माता प्रवीण शर्मा प्रदेश शिक्षा विभाग में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वरुण ने इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। वहीं, क्षेत्र भर के लोग वरुण के घर में बधाई देने आ रहे हैं। वरुण के ताया का लड़का भी बीएसएफ में अधिकारी है।
विज्ञापन