{"_id":"5c0c047ebdec2241aa7f30bc","slug":"81544291454-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे 25 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे 25 चालान
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नादौन पुलिस ने शनिवार को बस अड्डे के निकट नाका लगा कर वाहनों का निरीक्षण किया। एसआई शिव कुमार की अगुवाई में यह अभियान दिन भर चलाया गया। जिसमें करीब 25 वाहनों के चालान काटे गए। जबकि करीब 2500 रुपये का जुर्माना विभिन्न वाहन चालकों से वसूला गया। एसआई शिव कुमार ने बताया कि यह विशेष अभियान दोपहिया वाहन चालकों के लिए चलाया गया। अधिकतर चालान बिना हेल्मेट के किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन