फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आवास योजना की राशि आवंटन में देरी पर होगी जांच : अनुराग

आवास योजना की राशि आवंटन में देरी पर होगी जांच : अनुराग

Thu, 01 Nov 2018 11:10 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सांसद अनुराग ठाकुर ने नादौन नगर पंचायत की ओर से प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में की गई लेटलतीफी पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिलाधीश हमीरपुर से जांच करवाई जाएगी ताकि, अड़चन के लिए जिम्मेवार लोगों पर कार्रवाई हो और बिना छत के रह रहे परिवारों को अपना घर मिल सके। गरीबों को पक्का मकान बनाकर देना बहुत बड़ी बात है। इसमें कोई भी गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में कोई भी कर्मचारी या अधिकारी संलिप्त पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की वर्ष 2022 तक हर परिवार को मकान बनाकर देने की योजना है। नगर पंचायत नादौन में 57 परिवारों को मकान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने राशि स्वीकृत कर नगर पंचायत के पास भेज दी है। इस बारे में दो महीनों से मामला फाइलों में ही दवा रहा। लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत अपात्र लोगों को ढाल बनाकर पात्र लोगों को मकान बनाकर देने की यह महत्वकांशी योजना को ठंडे बस्ते में डाल रही है।
विज्ञापन


बाक्स.
टेक चंद के परिवार को बंधाया ढांढस
सांसद अनुराग ठाकुर ने हाल ही में कार दुर्घटना में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता टेक चंद पुत्र भाग सिंह निवासी बेला के घर पहुंचकर उसके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की तथा परिवार को ढांढस बंधाया। भाजपा मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनजीत ठाकुर, महामंत्री पवन शर्मा, रिंपी, निशु आदि भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed