{"_id":"5b44f1064f1c1bfb7e8b5676","slug":"81531244806-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल जाहू के तीन विद्यार्थी बनेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल जाहू के तीन विद्यार्थी बनेंगे डॉक्टर
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू के तीन छात्रों का चयन एमबीबीएस के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन और प्रबंधन समिति के सदस्यों ने अभिभावकों को बधाई दी है। भोरंज उपमंडल के तहत आने वाले राजकीय माध्यमिक पाठशाला जाहू के तीन छात्रों अतुल शर्मा पुत्र सुशील शर्मा, सचिन ग्रेवाल पुत्र चंद्रमणी और पंकज पुत्र अमर सिंह ने नीट की परीक्षा में 568, 488 और 551 अंक प्राप्त करके एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए स्थान हासिल किया है।
तीनों छात्र वर्ष 2016-17 की वार्षिक परीक्षा में मेधावी छात्र रहे हैं। स्कूल की गतिविधियों में तीनों छात्रों का योगदान सराहनीय रहा है। प्रधानाचार्य राकेश शर्मा का कहना है कि छात्रों ने कड़ी मेहनत, लग्न और प्रतियोगिता की भावना से अपना मुकाम हासिल किया है। बच्चों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल स्टॉफ और अपने माता-पिता को दिया है और समस्त छात्रों से आह्वान किया कि अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाकर उनका भविष्य उज्जवल बनाएं। इस दौरान नाल्टी स्कूल के प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे। उधर, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा ने भी बच्चों की उपलब्धि पर शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है।