{"_id":"5ab7d5114f1c1b094a8b731c","slug":"81521997073-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियोटसिद्ध में रामनवमी को चढ़ा 18 लाख का चढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियोटसिद्ध में रामनवमी को चढ़ा 18 लाख का चढ़ावा
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी(हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मेले के दूसरे रविवार के दिन सुबह से ही हजारों की तादात में श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रहीं। हिमाचल के साथ साथ अन्य राज्यों के लोग शनिवार शाम से ही पौणाहारी नगरी पहुंचना शुरू हो गए थे। बाबा के भक्त सुबह सवेरे ही अपनी टोलियों सहित हाथ में रोट प्रसाद और झंडे लेकर पौणाहारी के जयकारे और भजन गाते हुए बाबा की गुफा के दर्शन करने निकले। मंदिर परिसर रविवार के दिन बाबा के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा।
रविवार के दिन श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में 18 लाख 4 हजार 874 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया गया। जिसमें चढ़ावे के रूप में 12 लाख 98 हजार 845 रुपये, इसमें दान के रूप में 5 लाख 6 हजार 29 रुपये प्राप्त हुए, इसके अलावा 12 ग्राम सोना, 196 ग्राम चांदी और इंग्लैंड के 5 पाउंड, 160 यूरो विदेशी मुद्रा चढ़ी। इस संबंध में मंदिर न्यास अधिकारी प्रेम सिंह भाटिया ने कहा कि रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। सुबह से ही लंबी कतारें लगना शुरू हो गई। उन्होंने कहा लगभग 40 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेका।