फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   वॉलीबाल में अमरोह बना विजेता

वॉलीबाल में अमरोह बना विजेता

Sat, 27 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत बडैहर में महिला व पुरुष वर्ग की दो दिवसीय उधो एवं संजीव मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। समापन अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभिषेक राणा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। पूर्व प्रधान वतन सिंह डोगरा ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने पुरुष वर्ग में विजेता रही टीम अमरोह को 6100 रुपये व उपविजेता टीम बराड़ा को 4100 रुपये प्रदान किए।
विज्ञापन

वहीं महिला वर्ग में विजेता टीम मुंडखर को 1100 रुपये व उपविजेता टीम रही लदरौर को 500 रुपये और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। उन्होंने इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 3000 रुपये की धनराशि देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर जिला परिषद अंकुश सैनी, पंचायत उपप्रधान बडैहर विजय डोगरा, बीडीसी सदस्य रतन भारद्वाज, कोच विद्यासागर, अशोक शर्मा, पुष्प राज, राजेश कुमार, बद्रीदत्त, पवन, दौलत राम, प्रवीण, कुलदीप सिंह सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed