{"_id":"5a6621cf4f1c1b92268b5dd8","slug":"81516642767-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबाल में जय भीम युवा मंडल ने मारी मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबाल में जय भीम युवा मंडल ने मारी मारी बाजी
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर और जय भीम युवा मंडल अणु के सहयोग से रावमापा कुठेड़ा के मैदान में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य ओंकार सिंह भाटिया ने किया।
इस प्रतियोगिता में नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से विभिन्न युवा मंडलों और महिला मंडलों ने भाग लिया। इसमें मुख्य रूप से वॉलीबाल, रस्साकशी, कबड्डी तथा बैडमिंटन, फुटबाल और हॉकी आदि खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर ओंकार सिंह भाटिया ने कहा कि खेल के कारण राष्ट्रीय एकता में मजबूती आती है और खिलाड़ियों में भी अनुशासन एवं संयम पैदा होता है। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र से चुन्नीलाल, अनीता कुमारी, रजनी आदि स्वयंसेवियों ने भाग लिया। जय भीम युवा मंडल के प्रधान पवन कुमार व सचिव सफल डोगरा ने इस प्रतियोगिता को करवाने में अहम भूमिका निभाई। सोमवार को हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में जय भीम युवा मंडल विजेता रहा। वहीं कबड्डी में युवा मंडल टिब्बी, बैडमिंटन में रजत विजेता रहे। फुटबाल और हॉकी के मुकाबले मंगलवार को आयोजित किए जाएंगे।