{"_id":"5a0ee9c34f1c1bee688bc080","slug":"81510926787-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह से व्यर्थ बह रहा पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह से व्यर्थ बह रहा पेयजल
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
water
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल मुख्यालय में आईपीएच विभाग की फटी हुई पाइपों से पानी व्यर्थ रहा है। इस लीकेज से घरों के नलों में गंदगी पहुंच रही है, लेकिन विभाग इन पाइपों को ठीक करवाने की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसा ही एक मामला राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन के गेट के बाहर सड़क किनारे टूटी हुई पाइप के रूप में सामने आया है। यहां पर बहता पानी विभाग की नाकामी दिखाने के लिए काफी है।
इस सड़क के पास ही स्कूल का गेट है। इसी स्थल पर पानी की यह लीकेज स्कूल द्वारा लगाए गए सीसीटीवी में भी कैद हो रही है, लेकिन फिर भी विभागीय कर्मचारी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे। लोगों का कहना है कि उक्त स्थल पर व्यर्थ बह रहे पानी को लगभग एक सप्ताह बीत चुका है, परंतु विभाग द्वारा इस समस्या का हल नहीं किया गया। ऐसी फटी हुई पाइपों से पेयजल की बर्बादी तो हो रही है, लेकिन इस क्षेत्र में दूषित जल से पीलिया आदि जानलेवा रोगों की भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लोगों की मांग है कि इस फटी हुई पाइप की मरम्मत करके समस्या का निदान किया जाए।