{"_id":"59fda0a34f1c1b3c3d8b5497","slug":"81509793955-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में बनेंगे दो लेक्चर थियेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में बनेंगे दो लेक्चर थियेटर
Updated Sat, 04 Nov 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर।
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के छात्रों को जल्द ही दो लेक्चर थियेटर मिलेंगे। कॉलेज प्रशासन ने लेक्चर थियेटर का निर्माण साइंस ब्लॉक भवन में शुरू करवा दिया है। यह दोनों वक्ता कक्षा 22 लाख से बनेंगे और आधुनिक उपकरणों से लैस होंगे। वहीं 15 लाख रुपये से इन वक्ता कक्षों को सुसज्जित किया जाएगा। इसके तहत थियेटर में उच्च गुणवत्ता वाला फर्नीचर और क्यूट्रीफाइल टाइलें लगाई जाएंगी। कॉलेज के विद्यार्थी इन लेक्चर थियेटर में शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।
यह थियेटर दिसंबर के अंत तक तैयार हो जाएंगे। परीक्षाओं के बाद अगले सेमेस्टर की कक्षाओं के लिए छात्रों को इन लेक्चर थियेटर का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। कॉलेज लाइब्रेरी की बेसमेंट में साढ़े तेरह लाख से मल्टीपर्पज रूम बनेंगे। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन ने टेंडर कर दिए हैं। इन मल्टीपर्पज कमरों का निर्माण साढ़े तेरह लाख रुपये से किया जाएगा।
विज्ञापन
इन कमरों का उपयोग कॉलेज प्रबंधन की ओर से अलग-अजग उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। वहीं कॉलेज के ओल्ड ब्लॉक और साइंस में भी फ्लोर टाइलें लगाई जाएंगी। इस कारण ओल्ड ब्लॉक में पानी जमा होने और सीमेंट उखड़ने की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इन सभी कार्याें का निर्माण कॉलेज के बिल्डिंग फंड और सेल्फ फायनांस फंड से किया जा रहा है।
विज्ञापन
छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कॉलेज प्रबंधन भरपूर प्रयास कर रहा है। ताकि छात्रों का शिक्षा ग्रहण करने में परेशानी न हो।
अगले सेमेस्टर से मिलेगा लाभ
कॉलेज के साइंस ब्लॉक में 22 लाख रुपये की लागत से लेक्चर थियेटर का निर्माण किया जा रहा है। इसकी सुविधा अगले सेमेस्टर से उपलब्ध हो जाएगी। वहीं साढ़े तेरह लाख रुपये से लाइब्रेरी की बेसमेंट में मल्टीपर्पज कमरों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही ओल्ड ब्लॉक और साइंस ब्लॉक में टाइलें लगाने का कार्य चलाया गया है।
-डॉ. हरदेव सिंह जंबाल, कॉलेज प्राचार्य, हमीरपुर