फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   81 more people infected in the district, 510 active cases

जिले में 81 और लोग संक्रमित, 510 हुए एक्टिव केस

Fri, 05 Aug 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
81 more people infected in the district, 510 active cases
हमीरपुर बीडीओ कार्यालय के समीप कोविड टीकाकरण करते स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में शुक्रवार को 81 नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, जिले में एक्टिव केस 510 हो गए हैं। आरटीपीसीआर जांच में 18 सैंपल जांचे गए। इनमें से पांच सैंपल संक्रमित निकले। जबकि, रैपिड एंटीजन टेस्ट में जांचे गए 427 सैंपलों में से 76 पॉजिटिव निकले हैं। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित 24,886 हो गए हैं। जबकि, कुल एक्टिव केस 510 हो गए हैं।
विज्ञापन

कुल संक्रमितों में से 24,043 लोग ठीक हो चुके हैं और 332 ने अपनी जान गंवाई है। एक्टिव 510 मामलों में से 13 डीसीएच हमीरपुर में उपचाराधीन है। शेष 497 गृह संगरोध में हैं। लोगों की तरफ से सामाजिक दूरी नियमों की अवहेलना की जा रही है। लोग रोजाना सार्वजनिक जगहों पर भारी भीड़ एकत्रित कर रहे हैं और मास्क का इस्तेमाल भी नहीं किया जा रहा है। लोगों की अपनी लापरवाही के कारण जिले में कोरोना के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। अगर इस तरह की लापरवाही पर अंकुश नहीं लगा तो जिले में हालात बद से बदतर हो सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि 81 नए संक्रमित निकले हैं। लोग नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed