फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   80 players are learning the tricks of five sports in Mundkhar School of Bhoranj.

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज के मुंडखर स्कूल में 80 खिलाड़ी पांच खेलों के सीख रहे हैं गुर

Sat, 24 Aug 2024 08:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण के बाद खिलाड़ी जिलास्तरीय खेलों में भोरंज ब्लॉक का करेंगे प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंड़खर में अंडर-14 लड़के और लड़कियों की जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए 80 खिलाड़ी कोचिंग कैंप में प्रशिक्षण ले रहे हैं। सभी खिलाड़ी प्रशिक्षण के बाद जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भोरंज शिक्षा खंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।


कोचिंग कैंप प्रभारी एवं राजकीय माध्यमिक पाठशाला जमली के शारीरिक अशोक शर्मा ने बताया कि यह कोचिंग कैंप 25 अगस्त तक चलेगा। इसमें खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भाग ले रहे है। 40 लड़के और 40 लड़कियां वाॅलीबाल, कबड्डी, खोखो और बैडमिंटन के गुर सीख रहे हैं। प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंड़खर में होने वाली अंडर-14 वर्ग में लड़कों की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 27 से 30 अगस्त तक भाग लेंगे। इसी तरह लड़कियों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 4 से 7 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं टिक्कर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed