{"_id":"577801554f1c1bd42c79ba01","slug":"8-sampal","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य पदार्थों के आठ सैंपल भरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य पदार्थों के आठ सैंपल भरे
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने शनिवार को खाद्य पदार्थों के आठ सैंपल भरे। इनमें दूध, दही, टॉफियां, चायपत्ती, देशी घी और सरसों तेल का एक सैंपल शामिल है। सभी सैंपल जांच के लिए कंडाघाट भेजे जाएंगे। सैंपल फेल होने के बाद संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने शनिवार सुबह पक्का भरो में नाकेबंदी की। इस दौरान बाहरी राज्यों से दूध की सप्लाई लेकर पहुंचने वाले वाहनों को रोककर दूध और दही के सैंपल भरे गए। इस दौरान टीम ने तीन दूध और एक दही का सैंपल भरा।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे के बाद टीम ने मुख्य बाजार की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने एक टॉफियों, एक चायपत्ती, एक देशी घी और एक सरसों तेल का सैंपल भरा। इन सभी सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट में स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। अगर कोई सैंपल फेल होता है तो टीम संबंधित कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग से फूड इंस्पेक्टर दीपक राज, ड्रग्स इंस्पेक्टर अतुल कायस्था, कुलवीर ठाकुर, ओमपाल आदि मौजूद रहे।
शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुल आठ सैंपल भरे हैं। इन सभी सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
-डा. दीपक राज, फूड इंस्पेक्टर हमीरपुर