फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   8 crores issued for 229 Panchayats

229 पंचायतों को 8.69 करोड़ की राशि जारी

Fri, 22 Jul 2016 07:51 PM IST
युद्धवीर सिंह/अमर उजाला, हमीरपुर
युद्धवीर सिंह/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 22 Jul 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
8 crores issued for 229 Panchayats
panchayat - फोटो : amar ujala

पंचायतों में रुके पड़े मनरेगा कार्य जल्द शुरू होंगे। जिला की 229 पंचायतों को 14वें वित्त आयोग की पहली किस्त जारी हो गई है। किस्त जारी होने से पंचायतों में पिछले चार माह से रुके विकास कार्यों को गति मिलेगी।

विज्ञापन


जिला की 229 पंचायतों को 8.69 करोड़ रुपये की राशि जारी हो गई है। इस राशि से ग्राम सभाओं में शेल्फ में डाले कार्य पूरे हो सकेंगे। 14वें वित्त आयोग की राशि को खर्च करने के लिए पंचायतों में ग्राम सभाओं की बैठक में शेल्फ डाले जा चुके हैं।
विज्ञापन


इस राशि का उपयोग पंचायतों में इंटरनेट कनेक्शन, मनरेगा के रुके कार्यों, स्ट्रीट लाइटें लगाने, निकास नालियां, सफाई व्यवस्था, डाटा एंट्री, मृदा कटाव, ठोस एवं तरल पदार्थ निपटान पर खर्च की जा सकेगी। मनरेगा कार्य शुरू होने से लंबे समय से इंतजार कर रहे मजदूरों को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ब्लॉकों को जारी हुई राशि
14वें वित्तायोग के तहत विकास खंड नादौन को 2.24 करोड़, बिझड़ी को 1.88 करोड़, बमसन को 1.55 करोड़, भोरंज को 1.59 करोड़, सुजानपुर को 97.14 लाख, सुजानपुर को 67.49  लाख की राशि जारी हुई है।

जिला की 229 पंचायतों को 14वें वित्तायोग के तहत करीब 8.69 करोड़ रुपये की राशि जारी हुई है। यह राशि मनरेगा सहित अन्य विकास कार्यों पर खर्च होगी।
- मनोज कुमार, जिला पंचायत अधिकारी, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed