फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   75 percent work of Jal Shakti Department's rest house being built in Amman completed

Hamirpur (Himachal) News: अम्मण में बन रहे जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह का 75 फीसदी कार्य पूरा

Sat, 01 Mar 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 01 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
75 percent work of Jal Shakti Department's rest house being built in Amman completed
अम्मण में बन रहा जलशक्ति विभाग का विश्राम गृह। स्रोत : विभाग
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के अम्मण में दो करोड़ रुपये की लागत से जलशक्ति विभाग के तीन मंजिला विश्राम गृह की स्थानीय लोगों को जल्द सौगात मिलेगी। जलशक्ति विभाग ने विश्राम गृह का 75 फीसदी कार्य पूर्ण कर लिया है। इसमें एक मीटिंग हाल, तीन बेडरूम, एक वीआईपी कमरा और किचन व शौचालय की सुविधा होगी। अम्मण में विश्राम गृह के बनने को लोगों को बैठकें करने व बाहर से आने वाले लोगों को ठहरने के लिए सुविधा मिलेगी। इस क्षेत्र में विश्राम गृह की सुविधा न होने के कारण लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह भोरंज करीब दस किलोमीटर दूर, 17 किलोमीटर टाउन भराड़ी या फिर निजी होटलों में ठहरना पड़ता था। समाज सेवी मेहर चंद पटियाल का कहना है कि जल शक्ति विभाग ने विश्राम गृह के निर्माण के अच्छी जगह का चयन किया है और निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने भी निर्माण कार्य का निरीक्षण करके विभाग को कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन




अम्मण में विश्रामगृह का निर्माण कार्य जारी है। करीब 75 फीसदी कार्य संपन्न कर लिया गया है। निर्माण कार्य पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
-आशीष देव, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग उपमंडल भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed