{"_id":"602026e78ebc3e4a3d01f782","slug":"74-lakh-granted-in-horticulture-mission-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml360176715","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवानी विकास मिशन के लिए जिले को 74 लाख मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागवानी विकास मिशन के लिए जिले को 74 लाख मंजूर
विज्ञापन
हमीरपुर। एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत जिले को 74 लाख 31 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस योजना के तहत बागवानों को 50 फीसदी अनुदान दिया जाता है। फलों, सब्जियों, मशरूम, मसाले, फूल, सुगंधित पौधों, बांस आदि उत्पादों के विकास के लिए यह अनुदान मिलता है। पपीते की खेती के लिए टपक सिंचाई और जाल समेत समेकित पैकेज 2 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की लागत में से 50 फीसदी का अनुदान, जिसमें पहली किस्त 75 हजार और दूसरी किस्त में 25 हजार रुपये का भुगतान किया जाता है। वहीं, बिना सिंचाई की खेती के लिए 1025 रुपये प्रति हेक्टेयर की लागत में से 50 फीसदी का अनुदान दिया जाता है।
पहली किस्त 60 हजार रुपये, दूसरी किस्त में 20 हजार और तीसरी किस्त में भी 20 हजार रुपये का भुगतान किया जाता है। वहीं, प्रधान फसलों के अतिरिक्त फल फसलों पर भी 50 फीसदी अनुदान दिया जाता है। किसी योजना के तहत अन्य प्रकार के उत्पादों पर भी अनुदान दिया जाता है। पारंपरिक फसलों को बागों, पुष्पों, सब्जियों और मसालों के उत्पादन क्षेत्रों में परिवर्तित करना ही इस योजना का उद्देश्य है। उद्यान विभाग के उपनिदेशक राम लाल संधू ने कहा कि योजना के तहत 74 लाख 31 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं।