{"_id":"5cc9e264bdec2207657b8443","slug":"71556734564-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में बच्चों को खिलाई गई एलबेंडाजोल की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में बच्चों को खिलाई गई एलबेंडाजोल की दवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरा स्वाहल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य पर जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने स्कूली बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा खिलाकर किया। डॉ. अर्चना ने कहा कि जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 1 से 19 वर्ष तक बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा खिलाई गई। उन्होंने कहा कि जो बच्चे किसी कारणवश दवा खाने से वंचित रहे गए हैं तो उन्हें 8 मई को एलबेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी।
डॉ. अर्चना ने कहा कि सौ फीसदी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यक्रम अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता कार्य में लगे हुए हैं। इस बार विशेषकर प्रवासी ज्यादा फोकस किया गया है। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद कौंडल, डॉ. सुनील वर्मा, कुलदीप सिंह, अमर सिंह, निर्मला और सलोचना आदि मौजूद रहे। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलोड़ के सभी बच्चों को कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य पर एलबेंडाजोल की दवा खिलाई गई। इसके साथ भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी, बाल गुरुकुल स्कूल कांगू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी, राजकीय उच्च स्कूल कोटला कल्लर, दिव्या आदर्श विद्या पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा आदि स्कूलों में बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा खिलाई गई।