{"_id":"5c2b9bafbdec2256c455367e","slug":"71546361775-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेड़पालकों के डेरे में शरारती तत्वों ने लगाई आग, 20 मेमनों की जलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेड़पालकों के डेरे में शरारती तत्वों ने लगाई आग, 20 मेमनों की जलने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत ग्राम पंचायत लंबलू के गांव ठनकरी में भेड़पालकों के डेरे में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इस अग्निकांड में 20 मेमनों की जलकर मौत हो गई। जबकि पांच भेड़पालकों के खाने पीने के सामान और राशन सहित कपड़े भी जलकर राख हो गए। भेड़पालकों ने संबंधित पंचायत प्रधान को इस बात की सूचना दी। इसके बाद पुलिस थाना सदर में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।
ठनकरी गांव की खड्ड के पास बैजनाथ के भेड़पालकों ने अपना डेरा लगाया था। भेड़पालक रंगीला निवासी गांव मेहडर बैजनाथ ने कहा कि मंगलवार सुबह करीब दस बजे वह नवजात मेमनों को डेरे में ही छोड़ गए और भेड़ बकरियों को चराने के लिए आगे की ओर निकल गए। दोपहर बाद करीब एक बजे जब डेरे में लौटे तो किसी ने उनका डेरा जला दिया था। डेरे में भेड़ बकरियों के 20 मेमने और खाने पीने का राशन और कपड़े रखे थे। इस अग्निकांड में 20 मेमनों की जलकर मौत हो गई, जबकि डेरे में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया। इसके बाद उन्होंने पंचायत प्रधान व सदर थाना में इसकी शिकायत दी है। पंचायत प्रधान ओमप्रकाश शर्मा का कहना है कि इस अग्निकांड में 20 मेमने, राशन और कपड़े जलकर राख हुए हैं। पंचायत ने नुकसान की लिखित रिपोर्ट दे दी है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा का कहना है कि भेड़पालक शिकायत लेकर आए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। भेड़पालकों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। अग्निकांड के कारणों का पता लगाया जा रहा है।