{"_id":"5bf19eb9bdec22695b77b191","slug":"71542561465-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता को सात खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता को सात खिलाड़ी चयनित
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला ताइक्वांडो संघ हमीरपुर के अंतर्गत चलाए जा रहे ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र जीवीं, परोल और ऊहल के सात खिलाड़ी इस खेल की विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हुए हैं। इसमें छात्रों सृष्टि ठाकुर, शिवांशी ठाकुर और तेजस्विनी ठाकुर ने कांगड़ा जिले में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह तीनों लड़कियां जीवीं गांव के एक ही परिवार से संबंध रखती हैं। इसके साथ परोल से सृष्टि शर्मा, आशुतोष शर्मा और ऊहल की अंजलि और अभिषेक ठाकुर ने हमीरपुर में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किए। यह सभी खिलाड़ी राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता 2 से 4 जनवरी तक मध्यप्रदेश में आयोजित की जाएंगी। इन सभी खिलाड़ियों को ताइक्वांडो कोच एवं जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सुशील ठाकुर प्रशिक्षण दे रहे हैं। सुशील वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊहल में डीपीई के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन