{"_id":"5bc0dfe8bdec22695d35f0e8","slug":"71539366888-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नशे के खात्मे को लेकर चतुर्थ रिजर्व बटालियन जंगल बेरी के जवानों की ओर से नशा हटाओ प्रदेश बचाओ नुक्कड़ नाटक का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई सुजानपुर में किया गया। स्कूल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रांगण में आयोजित इस नशा हटाओ प्रदेश बचाओ कार्यक्रम में पुलिस बटालियन जंगलबैरी के कमांडेंट सुनील कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और छात्र-छात्राओं को नशे से बचने के लिए जानकारियां प्रदान की।
उन्होंने युवा शक्ति नौजवान पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। कहा कि जिस देश और प्रदेश का युवा नशे में डूबा होगा वह देश और प्रदेश कभी तरक्की नहीं कर सकता। नशे की लत पहले तो अच्छी लगती है लेकिन, बाद में यह जिंदगी तबाह कर देती है। नशा करने वाला व्यक्ति खुद तो मरता है, उसके साथ-साथ उसका परिवार भी प्रताड़ित होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के सौजन्य से नशे के खात्मे को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें जंगल बेरी बटालियन के नौजवान नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे से बचने की जानकारियां दे रहे हैं। इस मौके पर स्कूल उप प्राचार्य मंजरी महाजन सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।