{"_id":"5b6c4f094f1c1b07788b8817","slug":"71533824777-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं माने आदेश, हड़ताल पर रहे एंबुलेंस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं माने आदेश, हड़ताल पर रहे एंबुलेंस कर्मी
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल को गैर कानूनी बताने के बावजूद जिले के एंबुलेंस कर्मचारियों पर इसका असर नहीं दिखा है। वीरवार को भी जिले में एंबुलेंस कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म नहीं की। एंबुलेंस पर स्वास्थ्य विभाग के चालकों और होमगार्ड के चालकों ने सेवाएं दीं। जिले में 102 सेवा की नौ और 108 सेवा की भी नौ एंबुलेंस हैं।
इन सभी पर विभागीय और गृहरक्षक चालक ही सेवाएं दे रहे हैं। वीरवार को जिला के लोगों को एंबुलेंस सुविधाएं तो मिलीं लेकिन, उसमें तकनीकी कर्मचारी नहीं मिले। वाहनों में विभागीय और होमगार्ड के जवान ही चालक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, ज्यादातर लोगों को एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल का पता होने के कारण वह मरीजों को प्राइवेट वाहनों और किराये के वाहनों में ही अस्पताल लाए। इस संबंध में सीएमओ हमीरपुर डा. सावित्री कटवाल का कहना है कि एंबुलेंस कर्मचारियों ने हड़ताल को बहाल नहीं किया है। विभाग ने विभागीय चालकों और होमगार्ड के चालकों की ड्यूटी एंबुलेंस वाहनों में लगाई है।