Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur: 20 sweet and fast food shops inspected during the festive season

हमीरपुर: त्योहारी सीजन में मिठाई और फास्ट फूड की 20 दुकानों का किया निरीक्षण, देखें वीडियो

Fri, 06 Nov 2026 06:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Nov 2026 06:03 PM IST
सार

 15 से 20 दुकानों की जांच की गई और छह खाद्य पदार्थों मोमोज, बर्फी, अलसी के लड्डू, मलाई बर्फी, कलाकंद और लड्डू के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

विज्ञापन
Hamirpur: 20 sweet and fast food shops inspected during the festive season
धनतेरस और दिवाली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग। - फोटो : विभाग

विस्तार

धनतेरस और दिवाली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को हमीरपुर शहर में मिठाई और फास्ट फूड की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 15 से 20 दुकानों की जांच की गई और छह खाद्य पदार्थों मोमोज, बर्फी, अलसी के लड्डू, मलाई बर्फी, कलाकंद और लड्डू के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर ने मिठाई विक्रेताओं को खाद्य पदार्थों में केवल खाद्य गुणवत्ता वाले रंगों का सीमित मात्रा में इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। वहीं फास्ट फूड विक्रेताओं को तैयार खाद्य पदार्थों में किसी भी तरह का रंग नहीं मिलाने को कहा।
विज्ञापन



उन्होंने मोनो सोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) का भी कम मात्रा में इस्तेमाल करने की हिदायत दी। दुकानदारों को ग्राहकों को खाद्य सामग्री देते समय दस्ताने, मास्क और सिर ढकने के लिए टोपी पहनने के निर्देश भी दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त मंजीत सिंह ने बताया कि त्योहारी सीजन के अंत तक निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। इसका उद्देश्य लोगों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed