Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rajendra Rana says instead of development over the last four years, Nati traditional folk dance

हमीरपुर: राजेंद्र राणा बोले- चार साल विकास की बजाय अब नाटी डालकर मांग रहे वोट, देखें वीडियो

Fri, 06 Nov 2026 06:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Nov 2026 06:36 PM IST
सार

 पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए पूछा कि उनका ज्योतिष सलाहकार कौन है, जिसके कहने पर सरकार चार साल तक निष्क्रिय रही और अब नाटी डालकर वोट मांग रही है।

विज्ञापन
Rajendra Rana says instead of development over the last four years, Nati traditional folk dance
भाजपा नेता राजेंद्र राणा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए पूछा कि उनका ज्योतिष सलाहकार कौन है, जिसके कहने पर सरकार चार साल तक निष्क्रिय रही और अब नाटी डालकर वोट मांग रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने कार्यकाल में 2035 सरकारी संस्थानों को बंद कर जनता की सुविधाएं छीन लीं।

विज्ञापन


इनमें स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य कार्यालय शामिल थे। राणा ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लोगों को सचिवालय में सुबह से रात तक इंतजार करना पड़ता था। अब जिलों में जाकर नाटी के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चार साल तक विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन



पंचायत चुनावों में हार के बाद सरकार को जनता की याद आई है, लेकिन जिलों में विकास कार्यों की जगह मंच सजाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की यह यात्रा जनसंपर्क नहीं, बल्कि सत्ता बचाने की कोशिश है। चार साल के कार्यकाल में जनता का विश्वास नहीं जीत पाने वाली सरकार आखिरी महीनों के कार्यक्रमों से भरोसा हासिल नहीं कर सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed