फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दोबारा पेपर होने पर हमीरपुर के सैकड़ों छात्र परेशान

दोबारा पेपर होने पर हमीरपुर के सैकड़ों छात्र परेशान

Fri, 30 Mar 2018 11:22 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
दोबारा पेपर होने पर हमीरपुर के सैकड़ों छात्र परेशान
हमीरपुर। सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं कक्षा के गणित और अर्थशास्त्र के पेपर दोबारा होने के फैसले से जिला के सैकड़ों छात्र परेशान हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में डटे छात्र अब दोबारा पेपर देने के फैसले से दुविधा में फंस गए हैं। परीक्षाओं के खत्म होने के बाद जहां बारहवीं कक्षा के छात्र अन्य कई प्रकार के कोर्स करने को तैयार थे, अब वह अर्थशास्त्र का पेपर दोबारा देने की तैयारी में लग गए हैं। पेपर लीक होने और उनके दोबारा होने से छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने इस कारण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

जिला में सीबीएसई के तहत दसवीं और बारहवीं कक्षा में करीब छह सौ छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे में छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्र न सही से कोचिंग कक्षाएं लेने के लिए तैयार हो पा रहे हैं और न ही अब दोबारा पेपर देने की स्थिति में हैं। छात्रों का कहना है कि इस बार का दसवीं का गणित का पेपर बीते पांच सालों में से सबसे आसान आया था। इस कारण उनका गणित का पेपर अच्छा हुआ था। अब दोबारा पेपर देने पर उनके पेपर कैसे होंगे, इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। अगर उनका अगला पेपर अच्छा नहीं जाता है तो उन्हें मानसिक और शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ेगी। वही जमा दो कक्षा के बच्चे भी अर्थशास्त्र का पेपर दोबारा करवाने के फैसले से परेशान हैं।
विज्ञापन


-डीएवी स्कूल हमीरपुर के प्रधानाचार्य पीसी वर्मा का कहना है कि छात्र पेपरों के दोबारा होने के फैसले से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर छात्रों का कहना है कि गणित और अर्थशास्त्र के पेपर अच्छे हुए हैं। छात्र इन पेपरों को दोबारा करवाने के फैसले से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल के पास पेपरों की आगामी तिथि के बारे में अभी तक कोई नोटिफिकेशन नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी तैयारी कर परीक्षा दी थी : प्राची
जमा दो कक्षा अर्थशास्त्र की छात्रा प्राची का कहना है कि पूरी तैयारी कर परीक्षा दी। अर्थशास्त्र की परीक्षा दोबारा परीक्षा होने के फैसले से मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। परीक्षाओं के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग लेने की तैयारी कर रही थी, लेकिन अब पेपर के दोबारा होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। शेष बचे पेपरों के लिए भी पढ़ाई में मन लगाना मुश्किल हो रहा है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में परेशानी
दसवीं कक्षा के छात्र नमन शर्मा ने बताया कि उनका गणित का पेपर बहुत अच्छा हुआ था। लेकिन पेपर रद्द होने से परेशान हूं। अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में भी परेशानी हो रही है।

कोचिंग कक्षाओं में नहीं लग रहा मन
दसवीं कक्षा के छात्र आर्यन का कहना है कि पेपर लीक होने की खबर सुनने से परेशानी हुई। पेपर अच्छा हुआ है। लेकिन लीक होने के बाद दोबारा पेपर लेने के फैसले से कोचिंग कक्षाओं में भी मन नहीं लग रहा है।


दोबारा पेपर देने की स्थिति में नहीं
दसवीं कक्षा के छात्र कार्तिक का कहना है कि इस बार का गणित का पेपर बीते तीन चार सालों के मुकाबले काफी अच्छा आया था। पेपर अच्छा हुआ है। अब दोबारा पेपर देने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed