फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अधिकारियों को दी मतगणना की ट्रेनिंग

अधिकारियों को दी मतगणना की ट्रेनिंग

Thu, 14 Dec 2017 10:32 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों को दी मतगणना की ट्रेनिंग
demo pic
हमीरपुर। जिला में विधानसभा चुनावों की शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से मतगणना करवाने के लिए वीरवार को बचत भवन हमीरपुर में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रतन गौतम की अध्यक्षता मेें मतगणना का पहला पूर्वाभ्यास करवाया गया। जिसमें जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के चुनावी मतगणना प्रक्रिया से जुड़े 250 से भी अधिक माइक्रो पर्यवेक्षकों, मतगणना सुपरवाइजरों तथा मतगणना सहायकों ने भाग लिया। एडीएम ने बताया कि मतगणना में तैनात सभी अधिकारी अपने-अपने पहचान पत्र बनवाना सुनिश्चित करें तथा मतगणना के दिन समय पर मतगणना हाल में अपनी उपस्थिति को सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतगणना हाल में ड्यूटी पर तैनात कोई भी अधिकारी तथा कर्मचारी अपने साथ मोबाइल नहीं लाएंगे। मतगणना केंद्र का 100 मीटर का क्षेत्र नो व्हीकल जोन होगा। जिसमें किसी को भी वाहन खड़ा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मतगणना में तैनात अधिकारी तथा कर्मचारी अपने वाहनों को मतगणना केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर ही पार्क करना सुनिश्तित करेंगे। एडीएम ने बताया कि मतगणना से संबंधित दूसरा पूर्वाभ्यास 17 दिसंबर को हमीरपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) में करवाया जाएगा। जिसमें आब्जर्वर की उपस्थिति में मतगणना ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों को संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना केंद्रों पर ड्यूटी की तैनाती बारे विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी सदर अरिंदम चौधरी, सुजानपुर विजय धीमान, बड़सर धनवीर ठाकुर, भोरंज नरेंद्र चौहान, नादौन अमित मैहरा के अतिरिक्त जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के एआरओ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed