फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   70 thousand meters closed in electricity board, no meters for new connections: Kharwada

बिजली बोर्ड में 70 हजार मीटर बंद, नए कनेक्शन के लिए मीटर ही नहीं : खरवाड़ा

Fri, 04 Jul 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 04 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
70 thousand meters closed in electricity board, no meters for new connections: Kharwada
बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम इकाई नादौन की बैठक के उपरांत पेंशनर व पदाधिकारी। स्रोत: संघ
कांगू (हमीरपुर)। बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम इकाई नादौन की बैठक वीरवार को इकाई अध्यक्ष राज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फोरम के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

खरवाड़ा ने कहा कि बिजली बोर्ड लिमिटेड में 70 हजार मीटर बंद पड़े हैं और हजारों नए कनेक्शन की फाइलें मीटर उपलब्ध न होने की वजह से लंबित पड़ी हैं।प्रदेश सरकार बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट फ्री दे रही है, जिसके चलते लगभग 12 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल शून्य आ रहा है, तो ऐसे में दस हजार का स्मार्ट मीटर लगाने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बोर्ड लिमिटेड में स्थाई नीति के तहत भर्ती करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाने की मांग की है। वहीं, उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने में पेंशनरों के कुछ वित्तीय लाभों की अदायगी तो हुई है, लेकिन 2022 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को उनकी लीव इनकैशमेंट की अदायगी फरवरी और ग्रेच्युटी की अदायगी मार्च 2024 तक ही हो पाई है। ऐसे में कर्मचारी काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक वित्त की ओर से एक माह पूर्व पेंशन ब्रांच में काम कर रहे चार अनुभवी कर्मचारियों को हटा दिया है। ऐसे में पेंशन के कार्यों में परेशानी पैदा हो रही है। 10 जून को बोर्ड प्रबंधन के साथ फोरम प्रतिनिधियों की हुई।

बैठक में निदेशक वित्त की ओर से हटाए गए अनुभवी कर्मचारियों को फिर से पेंशन ब्रांच में लगाने की सहमति दी थी, लेकिन अभी तक भी उन कर्मचारियों को पेंशन ब्रांच में नहीं लगाया गया है। बैठक में सचिव विधि चंद, वित्त सचिव पृथ्वी चंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत राम व मोहनलाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed