{"_id":"b63d1c9398b12c7013784507e1130b27","slug":"65-candidate-filled-nomination-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 65 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 65 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन पत्र
ब्यूरो,अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Tue, 15 Dec 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला हमीरपुर में नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया के आगाज के साथ ही पहले दिन मंगलवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए कुल 65 लोगों ने नामांकन भरा। इसमें जिला परिषद के 8 नामांकन शामिल हैं। जबकि सर्वाधिक 57 नामांकन पंचायत समिति सदस्य के लिए भरे गए।
विज्ञापन
इसके अलावा जिले की 229 ग्राम पंचायतों में पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य के लिए भी सैकड़ों लोगों ने नामांकन पत्र भरे। नामांकन पत्र जमा करवाने के साथ ही अधिकांश प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार का बिगुल भी बजा दिया। मिनी सचिवालय हमीरपुर में नामांकन भरने के बाद तो कुछ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरने से पहले शहर में चुनावी रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इसके साथ ही अधिकतर प्रत्याशियों ने अपने संबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर गली-मोहल्लों और चौराहों पर खड़े होकर मतदाताओं को लुभावने सपने दिखाते हुए समर्थन की अपील की। कुछ लोगों ने तो दुकान पर बैठकर यहां आने वाले ग्राहकों से चुनावी वायदे कर प्रचार किया। मंगलवार को पहले दिन हमीरपुर शहर में नामांकन भरने के चलते खूब चहल-पहल रही।
विज्ञापन