{"_id":"63012144dee7cb7ba720a0bf","slug":"63-56-crore-loss-in-hamirpur-district-due-to-rain-hamirpur-hp-news-sml418967235","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला हमीरपुर में बारिश से 63. 56 करोड़ रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला हमीरपुर में बारिश से 63. 56 करोड़ रुपये का नुकसान
विज्ञापन
सुजानपुर के खैरी गांव में बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू करते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में बारिश के कारण अभी तक 63 करोड़ 56 लाख 23 हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। शुक्रवार रात से जारी मूसलाधार बारिश के कारण ब्यास नदी और पुंग खड्ड पर स्थित जलशक्ति विभाग की 62 विभिन्न परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा है। इनमें से पांच सिंचाई और अन्य पेयजल की स्कीमें शामिल हैं। अधिकतर पेयजल स्कीमों की मशीनरी और पंप हाउस नदी के पानी में डूब गए हैं।
जब तक नदी का जलस्तर कम नहीं होता, इन पेयजल स्कीमों को चलाना विभाग के लिए मुश्किल है। ऐसे में आने वाले दिनों में हमीरपुर जिले में पेयजल समस्या गहरा सकती है। अकेले जलशक्ति मंडल सुजानपुर की 32 स्कीमों को साढ़े तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सुजानपुर की रंगड़, पटलांदर, कसीरी महादेव, करोट और टपलदार समेत कई बड़ी पेयजल स्कीमों को बारिश से नुकसान पहुंचा है। जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार ठाकुर ने कहा कि बारिश के चलते विभाग की 62 स्कीमों को नुकसान पहुंचा है। इधर, जिला राजस्व अधिकारी देवी राम ने बताया कि जिले में भारी वर्षा के कारण 3 पशु लापता हुए हैं और एक कच्चे मकान को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। एक गोशाला क्षतिग्रस्त हुई है। लोनिवि के सुजानपुर-संधोल, पटलांदर से धैल रंगड़ और कक्कड़ से सचूही समेत तीन रोड बंद हुए हैं। विभाग को करीब पौन चार करोड़ रुपये की चपत लगी है।
चार-पांच दिन पानी की सप्लाई अवरुद्ध रहेगी : ठाकुर
हमीरपुर। जल शक्ति मंडल हमीरपुर के अधिशासी अभियंता ई. राकेश ठाकुर ने बताया कि भारी बारिश होने के कारण ब्यास नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इससे जल शक्ति मंडल हमीरपुर की सभी पेयजल योजनाएं जो ब्यास नदी के किनारे हैं, अभी तक पानी में डूबी हुई हैं। उन्होंने बताया कि आगामी चार-पांच दिनों तक हमीरपुर, लंबलू और इसके आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई अवरुद्ध रहेगी। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि उनके पास जितना भी पानी मौजूद है उसका सदुपयोग करें।