फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   62 people in the district, including passengers who returned from Vrindavan, are corona positive

वृंदावन से लौटे यात्रियों समेत जिले में 62 लोग कोरोना पॉजिटिव

Fri, 26 Mar 2021 11:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
62 people in the district, including passengers who returned from Vrindavan, are corona positive
कोरोना से बेखौफ हमीरपुर बाजार में उमड़ी भीड़। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में शुक्रवार को इस साल के सर्वाधिक कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आए हैं। वृंदावन से लौटे एक ही क्षेत्र के लोगों और उनके परिजनों समेत कुल 62 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। दो बसों में सवार होकर कुल 90 लोग वृंदावन घूमने के लिए गए थे। जिनमें से 11 लोग पूर्व में कोरोना संक्रमित जाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार इनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल ले रहा है। आरटीपीसीआर जांच में शुक्रवार को संक्रमित पाए गए 48 लोगों में से 41 यही यात्री और उनके परिजन व प्राथमिक संपर्क में आए लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, 14 मामले रैपिड एंटीजन टेस्ट में संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में स्वास्थ्य खंड भोरंज के समीरपुर, बगवाड़ा क्षेत्र के सबसे ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि समीरपुर क्षेत्र के गांव संगरोह के 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बगवाड़ा क्षेत्र के गांव उट्टंबर के छह लोग, गांव सपनेहड़ा के छह, समीरपुर, बोहन और बाहन के दो-दो, गांव बगवाड़ा, बजड़ोह, खनसन, चंदरूही क्षेत्र के गांव फगलोट, बड़सर के गांव बणी, कड़साई, जैजवीं झंडूता तथा नादौन के गांव तलबारा में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।
विज्ञापन

बड़सर के गांव घनसूई में भी तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। शुक्रवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 201 सैंपल लिए गए। जिनमें से 14 पॉजिटिव निकले। इनमें से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में तीन, भीड़ा क्षेत्र के गांव दरयोटा और हमीरपुर के हीरानगर में दो-दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा थाना बजूरी क्षेत्र के गांव धार, टौणी देवी के गांव सिसवां, दड़ूही क्षेत्र के गोपालनगर, गलोड़ क्षेत्र के गांव दसवीं, बिझड़ी, कसवाड़ और नरेली क्षेत्र में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 209 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed