{"_id":"5ccb2dd2bdec220763579409","slug":"61556819410-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहरक्षक के घर से 25 हजार नकदी साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहरक्षक के घर से 25 हजार नकदी साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत बेला पंचायत में शातिरों ने दो घरों के ताले तोड़ चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। एक बीपीएल परिवार के घर चोरी हुई है। वहीं, स्थानीय निवासी एक गृह रक्षक के घर भी चोरों ने सेंध लगाई है। जिसका पता बुधवार देर रात चला है। इस घर से चोरों ने करीब 25 हजार रुपये पर हाथ साफ किया है। पुलिस थाना नादौन में दर्ज करवाई अपनी शिकायत में फायर स्टेशन हमीरपुर में तैनात रमेश चंद ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम नादौन बाजार में दुकान करती है।
वह अपनी ड्यूटी से जब शाम नादौन पहुंचा तो रात करीब साढ़े आठ बजे पत्नी और बेटी को लेकर अपने घर आया। जहां बाहर का मुख्य गेट खोल कर जब अंदर देखा तो मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर पता चला कि एक कमरे की अलमारी के ताले तोड़ कर अंदर रखे 25 हजार रुपये चोरी हो गए थे। वहीं, अन्य कमरों में भी सामान बिखरा पड़ा था तथा ट्रंकों के ताले भी तोड़े गए थे। रमेश ने बताया कि उनके बेड का भी सारा सामान बाहर बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा था कि दोपहर के समय यह चोरी की गई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। थाना प्रभारी महेंद्र परमार ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।