फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   शरारती तत्वों ने सैनिक स्कूल सुजानपुर की चारदीवारी तोड़ी

शरारती तत्वों ने सैनिक स्कूल सुजानपुर की चारदीवारी तोड़ी

Fri, 22 Feb 2019 10:34 PM IST
mukesh kumar mukesh kumar
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। सैनिक स्कूल सुजानपुर की सुरक्षा के लिए लगाई गई चारदीवारी को देर रात कुछ शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है। स्कूल प्रशासन ने शरारती तत्वों के खिलाफ एक शिकायत पत्र उपमंडल अधिकारी सुजानपुर को भेजा दिया है। प्रशासन से शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है। सैनिक स्कूल सुजानपुर के पिछले हिस्से के मुख्य रास्ते के साथ लगी सुरक्षा दीवार को शरारती तत्वों ने गिरा दिया है। दीवार जिस तरह से गिराई गई है, इसको देखकर लगता है कि वह किसी वाहन आदि से टक्कर मार गिराई गई।
विज्ञापन

स्कूल का यह हिस्सा मुख्य रास्ते की तरफ आता है। इस स्थान पर तरफ राष्ट्रीय कृत बैंक की शाखा है और एक तरफ एक निजी होटल है। जिस तरफ यह घटना घटी है उस तरफ स्कूल का कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। उपमंडल अधिकारी कार्यालय में शिकायत पत्र आने के बाद इसको लेकर जांच प्रक्रिया तेजी से करने के लिए सुजानपुर पुलिस को निर्देश जारी किए गए हैं। उपमंडल अधिकारी सुजानपुर शिवदेव सिंह ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वालों के ऊपर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed