{"_id":"5ba682fc867a557ec86ba7ff","slug":"61537639164-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द मैग्नेट पब्लिक स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द मैग्नेट पब्लिक स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस की ओर से तीन दिवसीय प्रतियोगिता सासन में आयोजित की गई। जिसमें द मैग्नेट पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सीनियर अर्बन क्विज में दसवीं अ की सिमरन और समीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साइंस एक्टिविटी में दसवीं ए के साहिल राणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मैथ्स ओलंपियाड में आठवीं ए के आर्यन कंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग की साइंस मॉडल प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारहवीं के रक्षित वर्मा और कक्षा बारहवीं के अंकित सिंह ने बेहतरीन मॉडल बनाया। ये खंड स्तरीय प्रतियोगिता थी। इन सब छात्रों ने खंड प्रतियोगिता जीत कर जिला स्तर प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। विद्यालय के निदेशक अजीत सिंह चौहान और प्रधानाचार्य अरुण चौहान ने अध्यापक राजीव, आशीष और पवन कुमार को बधाई दी। उन्होंने बताया कि इन बच्चों ने खंड स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अब ये जिला स्तर के लिए चयनित हुए हैं।
विज्ञापन