{"_id":"5b66fcd54f1c1b61508b7354","slug":"61533476053-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज, खीरा, कद्दू के दामों मेें 5 से 10 रुपये बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्याज, खीरा, कद्दू के दामों मेें 5 से 10 रुपये बढ़ोतरी
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले की सब्जी मंडी में पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सब्जी मंडी में कुछ सब्जियों के दाम बढ़े हैं तो कुछ सब्जियों के दाम घटे भी हैं। सब्जी मंडी में प्याज, खीरा, कद्दू सहित अन्य सब्जियों के दामों में 5 से 10 रुपये तक वृद्धि हुई है। हालांकि फलों के दामों में कोई परिवर्तन नहीं आया है। बरसात में सब्जियों के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। बारिश अधिक होने से सब्जियों की खेती को नुकसान पहुंचता है। इस कारण सब्जियों के दामों में वृद्धि होती है।
बरसात में सब्जियों की मांग अधिक होती है और बारिश से नुकसान होने के कारण सप्लाई कम। सब्जी मंडी में खीरा पहले 30 रुपये अब 40, प्याज पहले 25 अब 30, कद्दू पहले 30 अब 40, शिमला मिर्च पहले 50 अब 60, फ्रासबीन पहले 40 अब 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं टमाटर पहले 50 रुपये अब 40 रुपये, गोभी पहले 60 अब 40 बिक रहा है। जबकि, आलू, भिंडी, बैंगन, करेला आदि सब्जियों के दामों में कोई परिवर्तन नहीं आया है। वहीं सेब 90, नाशपाती 80, अनार 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इस संबंध में एपीएमसी सचिव अनिल चौहान का कहना है कि कुछ सब्जियों के दामों 5 से 10 रुपये वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में सब्जी के दामों में वृद्धि होती हैं क्योंकि बरसात में सप्लाई कम हो जाती है।