{"_id":"5ab685944f1c1bbf758b7377","slug":"61521911188-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 अप्रैल तक कार्य शुरू न किया तो करेंगे धरना प्रदर्शन और चक्का जाम : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 अप्रैल तक कार्य शुरू न किया तो करेंगे धरना प्रदर्शन और चक्का जाम : राणा
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में पूर्व कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत लिंक रोड के निर्माण कार्य को बजट होने के बावजूद रोकने पर विधायक राजेंद्र राणा ने कड़ा संज्ञान लिया है। इस बारे उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिखकर राजनीतिक प्रतिशोध के चलते संपर्क सड़क का निर्माण कार्य रोके जाने पर आपत्ति जताई है। राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि विस क्षेत्र के तहत मंडेत्तर-मरहाणा लिंक रोड के निर्माण कार्य के लिए वर्ष 2017 में सक्षम अथॉरिटी द्वारा 69 लाख रुपये का प्रावधान किया गया था और जुलाई-अगस्त 2017 में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इस पर काम भी शुरू हो गया था। विस चुनावों में सुजानपुर सीट पर भाजपा की हार के बाद जनता से खुन्नस निकालने के लिए राजनीतिक प्रतिशोध से न केवल यह कार्य रोक दिया गया है, बल्कि सड़क निर्माण में लगी मशीनरी भी वापस भेज दी गई है। राजेंद्र राणा ने कहा कि अपनी हार का बदला सुजानपुर की जनता से लेना और यहां स्वीकृत विकास कार्यों को रोकना अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा है कि अगर 5 अप्रैल तक इस लिंक रोड का निर्माण कार्य फिर से शुरू नहीं किया गया तो 7 अप्रैल को हमीरपुर के गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जरूरत पडने पर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में चक्का जाम करने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे इस पत्र की प्रति हमीरपुर के जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, चीफ इंजीनियर, अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को भी प्रेषित की है।
विज्ञापन