{"_id":"5a8ef6d04f1c1ba32a8b8eb5","slug":"61519318736-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में सवा लाख के पास पेन कार्ड, रिटर्न भर रहे महज 26 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में सवा लाख के पास पेन कार्ड, रिटर्न भर रहे महज 26 हजार
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी(हमीरपुर)। आयकर विभाग हमीरपुर ने अवाहदेवी कस्बे में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में जिला आयकर अधिकारी सुरेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शिविर की अध्यक्षता धर्मपुर के बीडीसी चेयरमैन और अवाहदेवी व्यापार मंडल के प्रधान विनोद ठाकुर ने की। आयकर अधिकारी ने कहा कि जिला हमीरपुर में सवा लाख पैन कार्ड धारक हैं। आयकर रिटर्न महज 26 हजार लोग ही भर रहे हैं।
उन्होंने विशेष व्यवसाय से जुड़े लोगों से अपील की है कि वह निर्धारित समय के भीतर अपनी आयकर रिटर्न भरें ताकि पैनेल्टी और अभियोजन से बचा जा सके। उन्होंने उपस्थित व्यावसायियों को आगाह किया कि आयकर विभाग के पास पैनकार्ड धारक लोगों की पूरी जानकारी उपलब्ध है। जिन्होंने वर्ष 2015-16 और 2016-17 की आयकर रिटर्न अभी तक नहीं भरी है, वह इसे 31 मार्च 2018 से पहले भर दें। इसके अलावा आयकर निरीक्षक गुलाम मोहम्मद ने व्यापारियों को संबोधित किया। इस मौके पर चमन लाल, पंकज कुमार, नरेश राणा, रघुनाथ चंदेल, परवेश कुमार, संजय कुमार, पुनीत शर्मा, चुनी लाल शर्मा, पवन कुमार, विजय कुमार, तारा चंद आदि उपस्थित रहे।