{"_id":"5a676e844f1c1bb1208b4ec2","slug":"61516727940-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता सेनानियों के घरों को हेरीटेज घोषित करे सरकार : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता सेनानियों के घरों को हेरीटेज घोषित करे सरकार : संघ
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। स्वतंत्रता सेनानी आश्रित परिवार कल्याण संघ हमीरपुर ने नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती पर रेस्ट हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया। पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनकी फोटो पर फूल मालाएं अर्पित कर उनको याद किया। संघ ने केंद्र सरकार से मांग उठाई कि स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को राज्य की तरह केंद्र सरकार भी आरक्षण का लाभ जारी करे और उनके घरों को हेरीटेज घोषित किया जाए। कार्यक्रम में दो स्वतंत्रता सेनानियों की पत्नियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें आतो देवी पत्नी लटूरिया राम, गांव पालू, बांदो देवी पत्नी जयराम गांव लदरौर को जिला प्रधान पुरशोत्तम कालिया ने शॉल देकर सम्मानित किया।
वहीं प्रधान पुरशोत्तम कालिया सहित मनोज परिहार, नरेश कुमार और देशराज ठाकुर ने नेताजी के जीवन के बारे बताते हुए आजादी के लिए किए गए उनके संघर्ष पर चर्चा की। उन्होंने उनके द्वारा आजाद हिंद फौज के गठन की कहानी भी समझाई। पुरशोत्तम ने कहा कि नेताजी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम समाज में मौजूद बुराइयों के खिलाफ उठ खड़े होंगे। कालिया ने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उनकी मांगों में इस वर्ग की नौकरियों में बैकलॉग भरना, सभी नौकरियों को गठित बोर्ड के द्वारा देना, राज्य की तरह केंद्र सरकार में भी आरक्षण मिले, उनके घरों को हेरीटेज घोषित करना और राजस्व रिकार्ड में स्वतंत्रता सैनानियों को दर्ज करने की मांगें शमिल हैं। इस मौके पर हेमराज शर्मा, हरीश नंदा, अशोक कंवर, कुलबंत सिंह, राय सिंह ठाकुर, कश्मीर सिंह, नरेश कुमार, नीलम, महिला विंग की जिला प्रधान सुषमा शर्मा, सचिव मोहिनी शर्मा, राजीव कुमार, यशपाल, रोशन लाल, जोगिंद्र पठानिया, विद्या प्रकाश, मेहर चंद सहित कई मौजूद रहे।