{"_id":"5a40f9ee4f1c1ba7668bc116","slug":"61514207726-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल ट्रेड फेयर में खरीदारी को उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल ट्रेड फेयर में खरीदारी को उमड़े लोग
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल के भकरेड़ी गांव में हिमाचल ट्रेड फेयर में काफी संख्या में लोग खरीददारी को पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी इस व्यापार मेले में आस पास के गांवों के काफी लोग पहुंचे तथा जमकर खरीदारी की। ट्रेड फेयर के प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि इस ट्रेड फेयर में लोगों को सभी प्रकार का सामान एक स्थान पर सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
व्यापार मेले में क्रॉकरी, प्लास्टिक सामान, रेडीमेड कपड़े, कंबल तथा फर्नीचर आदि सामान के स्टालों में काफी भीड़ उमड़ रही है। स्थानीय लोगों रवि कुमार, जमना देवी, कुलदीप, सुरेश, देश राज, राजिंद्र, सुरेश व राजीव सहित अन्य लोगों ने बाताया कि ट्रेड फेयर काफी सामान उपलब्ध है। जिससे उन्हें एक ही स्थान में सामान उपलब्ध हो गया। उन्होंने सामान की खरीदारी करने का खूब आन्नंद लिया।
विज्ञापन