{"_id":"5a0d981f4f1c1b71548bd5b9","slug":"61510840351-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 महिलाओं ने सीखा खिलौने बनाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 महिलाओं ने सीखा खिलौने बनाना
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा महिलाओं के कौशल उन्नयन प्रशिक्षण के अंतर्गत हाथों से खिलौने बनाने का प्रशिक्षण बुधवार को खत्म हुआ। इस प्रशिक्षण का संचालन 16 अगस्त से 15 नवंबर तक सांसद आदर्श योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत अणु कलां के गांव घनाल कलां में किया गया। केंद्र का संचालन अध्यापिका प्रवीण कुमारी ने किया। प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को हाथों से खिलौने बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसमें शशि बाला, संजना कुमारी, पुष्पा कुमारी, सुनीता देवी, अंजना कुमारी, अनिता कुमारी, सुरेश कुमारी, अंजू कुमारी, सुषमा देवी, ज्योति, शिवानी, आरती, प्रियंका, दीक्षा सहित 25 महिलाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को टेडीबियर, खरगोश, गणेश, बैग, छोटी गुड़िया आदि खिलौने बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के राष्ट्रीय स्वयंसेवी चुन्नीलाल और सफल डोगरा ने सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन