फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   61 drinking water schemes including Nadaun Town, Amritaar Bela drinking water scheme stalled

Hamirpur (Himachal) News: नादौन टाउन, अमृतर बेला पेयजल योजना समेत 61 पेयजल योजनाएं ठप

Wed, 06 Aug 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 06 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
61 drinking water schemes including Nadaun Town, Amritaar Bela drinking water scheme stalled
लगवालती-बमसन पेयजल योजना के तहत बोडू पंप हाउस में मरम्मत कार्य जारी। स्रोत : जलशक्ति विभाग
हमीरपुर। बरसात के कारण अमतर बेला, नादौन टाउन सहित 61 पेयजल योजनाएं ठप हैं। पेजयल योजनाओं के बाधित होने होने के कारण पानी की सुचारू आपूर्ति पर संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

हमीरपुर की 13, सुजानुपर की पांच, नादौन की 17, बड़सर की 18 और भोरंज की आठ स्कीमें ठप हैं। जल शक्ति विभाग सुजानपुर के तहत पांच पेयजल योजनाएं बाधित है। जंगलबैरी में करीब तीन बिजली खंभे टूटने के कारण बिजली सेवा रात से ही बाधित हो गई।
विज्ञापन

बिजली सेवा नहीं मिलने और गंदा पानी होने के कारण पानी को लिफ्ट नहीं किया जा सका। सुबह 11:00 बजे के करीब बिजली सेवा बहाल हो गई। लगवालती बमसन पेयजल योजना मंगलवार शाम को बहाल कर दी गई है। बडू पंप हाउस में मरम्मत कार्य चला हुआ है। यहां पर कुछ दिन पहले वर्षा का पानी आ गया था। इस कारण यह स्कीम भी बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नादौन टाऊन, उठाऊ पेजयल योजना अमतर बेला के तहत पानी की पाइप बह गई हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। बिजली बोर्ड के छह खंभे टूटे हैं। इनमें दो खंभे टौणी देवी में और एक नादौन में टूटा है। वहीं, जंगलैबरी में तीन खंभे टूटे हैं। बिजली बोर्ड को 24 घंटे में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बिजली उपभोक्ताओं को बिजली सेवाएं नहीं मिली हैं।
बोर्ड का दावा है कि नजदीकी खंभों से बिजली सेवा को बहाल कर लिया गया है। वहीं, लोक निर्माण विभाग के तहत सभी सड़क मार्ग आवाजाही के लिए बहाल हैं। 24 घंटों में एक पक्का घर और तीन कच्चे घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। छह गोशालाओं को नुकसान हुआ है।

बॉक्स

24 घंटें में 2.54 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान

जिले के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण सार्वजनिक और निजी संपत्ति की काफी क्षति हुई है। मंगलवार दोपहर तक 24 घंटों के दौरान जिले भर में 2.54 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। एडीसी अभिषेक गर्ग ने सभी विभागों के फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हुए नुकसान की रिपोर्ट तुरंत भेजें, ताकि प्रभावित लोगों की मदद की जा सके। उन्होंने सभी जिलावासी विशेष एहतियात बरतें और नदी-नालों के पास न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed