फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   6,011 students of class X took the Hindi exam

Hamirpur (Himachal) News: दसवीं कक्षा के 6,011 विद्यार्थियों ने दी हिंदी की परीक्षा

Sun, 12 Mar 2023 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
6,011 students of class X took the Hindi exam
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में दसवीं कक्षा के विद्यार्थी परीक्षा देकर बाहर आते
हमीरपुर। जिले के 150 परीक्षा केंद्रों में शनिवार को दसवीं कक्षा की टर्म टू हिंदी विषय की परीक्षा हुई। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के 6,011 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों में परीक्षा सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई।
विज्ञापन

टर्म टू परीक्षाओं के लिए प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जिला हमीरपुर में 150 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसमें सरकारी और प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। यह परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक बीडी शर्मा ने कहा कि जिलाभर में 150 परीक्षा केंद्रों में शनिवार को दसवीं कक्षा के 6,011 विद्यार्थियों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई और विद्यार्थियों में परीक्षा देने की काफी खुशी दिखीं। परीक्षा के दौरान उन्होंने चार स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा के दौरान कोई भी विद्यार्थी नकल करता हुआ नहीं पाया गया।
विज्ञापन

इनसेट
क्या कहते हैं विद्यार्थी, अध्यापक-
पेपर बहुत आसान आया था। कोई भी प्रश्न बाहर से नहीं आया था। और टर्म टू की परीक्षाओं के लिए शिक्षकों ने स्कूलों में पाठ्यक्रम को काफी बार दोहरा दिया था। इससे पेपर हल करने में कोई भी परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आर्यन, छात्र

टर्म एक परीक्षाओं के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताएं चली हुई थीं। प्रतियोगिता में भाग लेने के कारण परीक्षा की अच्छी तैयारी नहीं हो पाई थी लेकिन टर्म टू की परीक्षा में तैयारी अच्छी की थी। इसके चलते पेपर में अच्छे अंक हासिल होंगे।
-अंकाक्षा, छात्र
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से पहला पेपर हिंदी का लिया गया, ताकि विद्यार्थी तनाव मुक्त होकर परीक्षा दे सकें। अगला पेपर गणित का है। इसके लिए केवल एक ही छुट्टी है। अब अच्छे से तैयारी करनी पड़ेगी।

-अंशिका, छात्रा

प्रश्न पत्र 50 नंबर का था। प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न आसान आए थे। प्रश्न आसान होने के कारण उत्तर लिखने में आसानी रही। हालांकि हिंदी विषय का पेपर लंबा होता है। आसान प्रश्न होने से निर्धारित समय पर पेपर पूरा किया।
-शौर्य, छात्र

पेपर 40 नंबर का हुआ। स्कूल में सारा पाठ्यक्रम दो से चार बार दोहराया गया था। इसके कारण पेपर के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

-अनिक, छात्र

विद्यार्थियों को पेपरों के लिए पूरी तैयारी करवाई गई थी। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड कक्षाओं के लिए समेस्टर प्रणाली शुरू की गई है। इससे विद्यार्थी तनाव मुक्त होकर पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन इससे पूर्व में विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाओंं में काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी और विद्यार्थी तनाव में आ जाते थे।
-विजना डोगरा, हिंदी शिक्षक, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed