{"_id":"67ab9673ea1260670803d3b1","slug":"60-percent-budget-of-baba-balak-nath-mandir-trust-will-be-spent-on-salaries-and-allowances-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-148031-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट का 60 फीसदी बजट वेतन और भत्तों पर होगा खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट का 60 फीसदी बजट वेतन और भत्तों पर होगा खर्च
Tue, 11 Feb 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में आयोजित वार्षिक बजट बैठक में उपस्थित न्यासी एवं अन्य। संवाद
- फोटो : जांच पड़ताल करती पुलिस।
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में न्यास की वार्षिक बजट बैठक मंगलवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता बाबा बालक न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने की।
बैठक में बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया। मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने बैठक का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में मंदिर न्यास को 35 करोड़ 5 लाख 73 हजार 241 रुपये की आमदन हुई, जबकि 27 करोड़ 20 लाख 23 हजार 299 का व्यय किया गया। वहीं, वर्ष 2025 में 37 करोड़ 5 लाख 60 हजार 946 का बजट पारित किया गया। बैठक में वर्ष 2024 से बचत सावधि जमा राशि से 3 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च के उपरांत वर्ष 2025 के लिए 40 करोड़, 65 लाख 60 हजार 946 अनुमानित बजट पेश किया गया है।
आधे से अधिक बजट मंदिर ट्रस्ट और ट्रस्ट के शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों, पेंशनरों और कर्मचारी कल्याण निधि पर खर्च किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लिए इस बार एक करोड़ का बजट रखा गया है। बाबा जी की गुफा के ठीक सामने दरबार का स्वरूप बदला जाएगा। इस पर 30 लाख से अधिक बजट खर्च किए जाने का अनुमान है। ऐसे में दशकों पहले यहां पर डाले गए मार्बल और टाइलों को बदला जाएगा और मंदिरों को एक नया स्वरूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा मंदिरों की समस्या से निपटने के लिए तीन लाख रुपये का बजट रखा गया है। वहीं, कचरा निष्पादन संयत्र के लिए 25 लाख का बजट प्रावधान किया गया है। ऐसे में मंदिर परिक्षेत्र में कचरे के समस्या के समाधान की उम्मीद है।
इन मदों पर खर्च होगा बजट
वेतन और सेवानिवृत्ति उपदान (मंदिर स्टॉफ) 11 करोड़ 50 लाख, वेतन और सेवानिवृति उपदान (शिक्षण संस्था) 08 करोड़ 80 लाख, वेतन सुरक्षा व्यवस्था हेतु (गृहरक्षक) 02 करोड़ 80 लाख रुपये, प्रशासनिक स्टाफ वेतन पर 25 लाख रुपये, मेला अस्थायी स्टाफ पर 35 लाख रुपये, हिस्सेदारों और निधियां पर करोड़ 33 लाख 10 हजार 946 रुपये, फर्नीचर इत्यादि पर 50 लाख रुपये, लंगर पर व्यय हेतु 50 लाख रुपये, मंदिर निर्माण कार्यों हेतु 4 करोड़ 10 लाख रुपये, शिक्षण संस्थानों में निर्माण हेतु एक करोड रुपये, सीसीटीवी कैमरों हेतु 7 लाख रुपये, कर्मचारियों के ऋण हेतु 60 लाख रुपये, मंदिर न्यास गऊशाला हेतु करोड़ 50 लाख रुपये, बाहरी स्त्रोतों से सफाई की व्यवस्था व बड़े कूड़ादान खरीद करने हेतु 80 लाख रुपये, कूडा संयन्त्र हेतु 25 लाख रुपये, हैंडपंपों हेतु 50 लाख रुपये, कर्मचारी कल्याण निधि के लिए दो करोड़ रुपये के अनुमानित बजट का प्रावधान किया गया है।

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में आयोजित वार्षिक बजट बैठक में उपस्थित न्यासी एवं अन्य। संवाद- फोटो : जांच पड़ताल करती पुलिस।