फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   60 kilowatt solar plant will be installed in District Panchayat Resource Center

Hamirpur (Himachal) News: जिला पंचायत संसाधन केंद्र में लगेगा 60 किलोवाट का सोलर प्लांट

Sun, 23 Mar 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 23 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला पंचायत संसाधन केंद्र सलासी में 60 किलोवाट का सोलर प्लांट लगेगा। सोलर प्लांट लगाने के लिए उपकरण पहुंच गए हैं। बिजली की बचत करने में यह प्लांट कारगर सिद्ध होगा। प्लांट को लगाने पर करीब साढ़े 24 लाख रुपये खर्च होंगे। जिला परिषद सदस्यों और 15वें वित्त आयोग के सहयोग से यह प्लांट लगाया जा रहा है। जिला परिषद सदस्यों की ओर से हिम ऊर्जा विभाग को प्लांट लगाने के लिए प्रस्ताव 2024 में दिया था। अब इस प्रस्ताव के आधार पर हिम ऊर्जा विभाग इस प्लांट को लगाएगा। शीघ्र ही सोलर प्लांट को लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं जिला पंचायत संसाधन केंद्र में बिजली की आपूर्ति इसी प्लांट के माध्यम से करने की योजना है। आज के समय में बिजली सबसे बड़ी मूलभूत सुविधा में से एक है।
विज्ञापन


-जिला पंचायत संसाधन केंद्र सलासी में 60 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया जाएगा। सोलर प्लांट लगाने के लिए उपकरण आ चुके हैं। हिम ऊर्जा विभाग की ओर से प्लांट लगाया जाएगा। प्लांट पर करीब साढ़े 24 लाख रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन

-शशि बाला, जिला पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed