{"_id":"65e08be9d06f5481e4017398","slug":"5710-students-will-appear-for-english-subject-in-155-examination-centres-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-122598-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 155 परीक्षा केंद्रों में 5710 विद्यार्थी अंग्रेजी विषय की देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 155 परीक्षा केंद्रों में 5710 विद्यार्थी अंग्रेजी विषय की देंगे परीक्षा
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर के 155 परीक्षा केंद्रों में शुक्रवार को बारहवीं कक्षा के 5710 विद्यार्थी अंग्रेजी विषय की परीक्षा देंगे। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जिलाभर के स्कूल प्रमुखों को परीक्षा के आयोजन को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई है। वहीं, वीरवार को शिक्षा विभाग हमीरपुर ने परीक्षा के आयोजन से पूर्व परीक्षा सेंटरों का निरीक्षण किया और स्कूलों में व्यवस्था की जांच की।
परीक्षा के आयोजन के लिए शिक्षा विभाग की ओर से पांच टीमें गठित की हैं। टीमें परीक्षा के दौरान स्कूलों में जाकर जगह-जगह निरीक्षण करेंगी। इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कौशल ने कहा कि जिलाभर के 155 परीक्षा केंद्रों में 5710 विद्यार्थी अंग्रेजी विषय की परीक्षा देंगे। परीक्षा के आयोजन को लेकर सभी स्कूलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।